अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक -1 नाम अक्षर A I J Q Y
सामाजिक उत्सवों में शामिल होने का मौका है। ऐसा करना आपको प्रभावशाली बनाएगा। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का अच्छा समय है। ऐसा करने से आपको खुशी महसूस होगी। दुनिया को देखने के नजरिया में थोड़ा बदलाव आएगा।
शुभ अंक- 21 शुभ रंग- लाल
अंक -2 नाम अक्षर B K R
छात्रों का रिजल्ट आ रहा है परिणाम उनके मन अनूकूल प्राप्त होंगे। आज का समय बेहद शानदार बीतेगा। आप आध्यात्मिकता की तरफ आकर्षित होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल रखेंगे। फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें। कहीं घूमने जा सकते है, लेकिन खर्चा बढ़ेगा।
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- लाइट ब्लू
अंक -3 नाम अक्षर C G L S
किसी नए काम को करने का बेहतर मौका प्राप्त हो सकता है। आप अपने जरूरतों के कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। कुछ आर्थिक तकलीफे आ सकती है। किसी से ज्यादा उम्मीद न करें। प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे।
शुभ अंक- 12 शुभ रंग- क्रीम
अंक -4 नाम अक्षर D M T
आज आपको कई कामों में लाभ मिलेगा। व्यापार में कामयाबी हासिल होगी । जरुरत है सिर्फ महत्वपूर्ण कदम उठाने की। ऑफिस में स्नेह का माहौल बना रहेगा। अगर आज यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान की सुरक्षा करे चोरी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 23 शुभ रंग- लाईट ग्रीन