अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
नए मित्र बनेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। परोपकार का कार्य कर सकते हैं। नया घर अथवा वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में छोटी- मोटी घटनाएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिये भाग-दौड़ का दिन है। शुभ अंक 33
शुभ रंग – लेमन
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह- तरह की शंकाएं रहेगी, लेकिन कुछ समय बाद खत्म भी हो जाएंगी। आपका विपक्षी आज आपकी मासूमियत का गलत फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव खत्म होंगे।
शुभ अंक -3
शुभ रंग – हरा
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के संक्रमण से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं।
शुभ अंक—25
शुभ रंग- लेमन
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आपकी दैनिक दिनचर्या में बदलाव आएगा, जो आप योजना बना रहे हैं, उसे आज कर ही डालिए। आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज का काम कल पर टालने की कोशिश न करें। बच्चों की स्कूल से शिकायत आ सकती है।
शुभ अंक—4
शुभ रंग–नीला