अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
आज आपको तनाव के चलते भागदौड़ ज्यादा करना पड़ सकता है। घर में परेशानियां पैदा हो सकती है, लेकिन अपने साथी को परेशान करने से बचें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बिल्कुल नहीं है। वैवाहिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आपको ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें नवयुवक लोग जुड़े हो। आज प्रेम के संबंध सुधरेंगे। किसी के प्रभाव में आकर अपने जीवनसाथी से आप नोंक-झोंक कर सकते हैं, लेकिन प्यार और सदभाव से मामला सुलझ जाएगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
आज एक नया मोड़ आ सकता है जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। अगर आप खरीदारी पर जाए तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। दिन आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। आपकी स्पष्टवादिता आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगी। अपने को संयम में रखें।
शुभ अंक -32
शुभ रंग – नीला
अंक – 4
नाम अक्षर –D M T
प्राथमिक समय लाभप्रद रहेगा। आप कोई भी कार्य करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।
शुभ अंक - 35
शुभ रंग - नारंगी