ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। घर खर्च अधिक होगी। निवेश में सावधानी बरतें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाइट लेमन
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लाएंगे। आज आप अधिक से अधिक लोगों से मुलाकात करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी भी नये कार्य को शुरू करने से पहले गम्भीरता से सोच लें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। आज आप अपनी योग्यता के बल पर अपने साथी का मन जीतें। धन के मामले में सोच—समझकर फैसला लें। संभव है कि आज आपकी संतान आपका कहना नहीं मानेगी। आप स्वयं को असहाय महसूस करेंगें।
शुभ अंक -26
शुभ रंग – ग्रे
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज आपकी योग्यता की तारीफ होगी। प्रेमी-प्रेमिका में मीठी नोंक—झोंक हो सकती है। सेहत के लिये योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। बच्चों के क्रियाकलाप आपके लिये मुख्य रहेंगें। मसलन, उनकी पढ़ाई, करियर, आदि पर ध्यान दें। अपने बच्चों के लिए जीवनसाथी की तलाश की तलाश रहेगी।
शुभ अंक-18
शुभ रंग – ग्रीन