अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
आपको इस समय नया कुछ सीखने को मिलेगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपके कुछ नए दोस्त मिलेंगे। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। यात्रा होगी लेकिन थकान महसूस करेंगे।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- सफेद
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमताओं को काफी तारीफ मिलेगी। व्यर्थ के तर्क-वितर्क में समय नष्ट होगा। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी। आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। तब तक कोई वादा न करें, जबतक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – भूरा
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
आज आप किसी को पैसा देंगे तो फायदेमंद साबित होगा। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी का साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - सुनहरा
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
आज अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। आपमें शिष्टता और विनम्रता का गुण विद्यमान है। जीवनसाथी से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – क्रीम