खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक -1
नाम अक्षर A I J Q Y
आज आपके भाग्य का सितारा प्रबल होकर रुके हुए कार्य को गति प्रदान करेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी बच्चों के प्रति भावना प्रबल रहेंगी आपके व्यवसाय में तरक्की होगी। परिवार से सहयोग कम प्राप्त होगा और जमीन से सम्बन्धित विवाद परेशान कर सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएं, यह उनके भविष्य के लिए जरुरी है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- लाल
अंक -2
नाम अक्षर B K R
जीवनसाथी, बच्चों और नौकरी में अस्थिरता मानसिक परेशानी बढ़ा सकती है। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। अच्छी सोच अपनाएं। उच्च अधिकारी के संपर्क में रहें। अपनी अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर करें। प्रेम विवाह के योग हैं। आज अपने जीवनसाथी से तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा
अंक -3
नाम अक्षर C G L S
आज दिमाग परेशान और मन विचलित रहेगा। बच्चों के परीक्षा परिणाम पक्ष में आएंगे। अपने साथी के लिए कुछ बेहतरीन पकवान बनाएं। आपके कमजोर पड़े रिश्तों में जोश भर सकता है। खुशी का माहौल बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत खराब हो सकती है। ब्लड प्रेशर चेक करवा लें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
अंक -4
नाम अक्षर D M T
पिता और परिवार से लाभ के बीच यदि कोई आपको नुकसान पहचाने की कोशिश कर रहा था, तो आज उसे हार मिलेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ होगा। पैसों की आमदनी होगी और मन प्रसन्न रहेगा। आयात-निर्यात तथा ज्वैलरी के क्षेत्र में लाभ होगा। नए रिश्ते बन सकते हैं। अपने प्रियजन से मुलाकात सुखद अनुभव देगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रीन