अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
स्वास्थ्य ठीक नहीं होगा। अपने चंचल दिमाग को अपने वश में रखें। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। पारिवारिक अशांति दिमाग को परेशान रखेगी। अपने अहंकार को प्रेम संबंधों के बीच न आने दें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग-स्लेटी
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
पारिवारिक अनबन के कारण मन अशांत रहेगा। आप महसूस कर सकते हैं कि लोग आपका विरोध कर रहे हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों पर किसी प्रकार का लांछन लग सकता है। अपने सहकर्मी से बना कर रखें। घुटनों में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक -41
शुभ रंग – भूरा
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
दुर्घटना घट सकती है। शेयर सट्टे में निवेश कर सकते हैं। आपकी आदतों के कारण शायद लोग आपके विरोधी हो जाएं। व्यापार में निवेश सोच—समझ कर करें। चोट लगने से बचें। प्रियतम के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा, परन्तु आपका ध्येय रहेगा कि आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें। परिवार का साथ आज नहीं मिलेगा। किसी की सलाह लेकर कार्य करेंगें, तो सफलता मिलेगी।
शुभ अंक-42
शुभ रंग – ग्रे