अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
नाम अक्षर –A I J Q Y
विद्यार्थियों के लिये सकारात्मक दिन उच्च शिक्षा का योग बन रहा है। नौकरी में मान- सम्मान मिल सकता है। आप अपने पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। पिता से अनबन हो सकती है।
शुभ अंक -15
शुभ रंग – पीला
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
शिक्षा में रुकावट आ सकती है। अहंकार के कारण रिश्ते खराब होंगे। संतान से सुख मिलेगा परन्तु मन विचलित रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें वह हानि पहुँचा सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
उत्तम दिन, कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो रिजल्ट अनुकूल आ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। खान पान का परहेज करेंगे तो सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक - 27
शुभ रंग - भूरा
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
नए मित्रों से सम्पर्क बनेगा परंतु मित्रता या किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप करने से पहले जाँच लें। वाद-विवाद से बचें। भूमि या सम्पत्ति को लेकर समस्या आ सकती है।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम