ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम अक्षर –A I J Q Y
आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर सही साबित होगा। छात्र-छात्राओं को इंटरव्यू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- क्रीम
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
संपत्ति में निवेश और आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कुछ लोग नये अनुसंधान, अन्वेषण में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। सिर पर चोट लग सकती है या बुखार से परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – लेमन
अंक – 3
नाम अक्षर –C G L S
आज आप जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति – पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आप पार्टी एवं समारोहमें भाग ले सकते हैं। सरकारी नौकरी या होटल में कार्यरत व्यक्तियों को नया आर्डर मुश्किल से मिलेगा। आँख में इंफेक्शन हो सकता है। साफ पानी का प्रयोग करें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हरा
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
आज सम्मान, पुरस्कार व गौरव मिल सकता है, उच्च शिक्षा का योग है जो लोग ग्रहण करना चाहते हैं वे एडमिशन ले सकते हैं । इच्छुक व्यक्ति तैयारी शुरू कर सकते हैं। घर-परिवार की समस्या चिंता का कारण हो सकती है। जीवनसाथी का मिला- जुला व्यवहार रहेगा।
शुभ अंक-2
शुभ रंग – गोल्डन