अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1,
नाम अक्षर –A I J Q Y
घर की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। बच्चों के ऊपर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। अपने परिवार प्रेमी के साथ सिनेमा, मनोरंजन आदि का आनन्द ले सकेंगे। कोई भी कार्य अपनी इच्छा शक्ति के साथ पूरा करेंगे।
शुभ अंक -12
शुभ रंग – गुलाबी
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आपको सहकर्मियों की ईर्ष्या एवं द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सगाई व संबंधों में सावधानी बरतें अन्यथा उनके टूटने या रिश्तों में दरार आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में तथा वैज्ञानिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक-42
शुभ रंग- भूरा।
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
आज के दिन व्यापारिक पक्ष मजबूती से साथ देगा। किसी मित्र को अपनी बुद्धिमता पर हावी न होने दें। प्रेम सम्बन्ध के मामले में निराश होना पड़ेगा। आप अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। घर के काम-काज में संतान मदद करेगी।
शुभ अंक-23
शुभ रंग – नारंगी।
अंक –4, नाम अक्षर –D M T
सामाजिक मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिकता में मन लगेगा। पार्टी, मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। नये रिश्ते बनाने का दिन बेहतर है। अपने जीवनसाथी को नई वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।
शुभ अंक – 16,
शुभ रंग – नीला।