अंक ज्योतिष 24 जुलाई: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
परिवार में घनिष्ठता बढ़ेगी। व्यापार में आ रही बाधाएं व रुकावट दूर होंगी। समय की प्रबलता का आप पूरा-पूरा लाभ उठाएंगे। यदि आप अभिभावक हैं, तो संतान पर विशेष ध्यान रखें, उनकी गतिविधियां आपको परेशान कर सकती हैं।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – पिंक
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
भौतिक और आर्थिक रूप से आप सम्पन्न होंगे। मानसिक रूप से स्वयं को चिंतामुक्त महसूस करेंगे। समय आपके अनुकूल रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - नारंगी
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
परिवार के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आप किसी उत्सव में मुख्य भूमिका में उपस्थित रहेंगे। आप मानसिक तनाव से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपनी आय के स्रोतों पर भी नजर रखें। अपने रिश्तेदारों से संबंधित कोई बुरी खबर आ सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हैलमेट जैसे सुरक्षा साधनों का प्रयोग अवश्य करें। शत्रुओं से सावधान रहें, खास कर गुप्त शत्रुओं से। आपके अपने लोग ही आपको नुकसान या हानि पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला