अंक ज्योतिष 21 जुलाई: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
छात्र-छात्राओं के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है। अविवाहित व्यक्तियों के विवाह का योग बन रहा है। व्यापार में पार्टनरशिप करने से बचें। यात्रा भी हो सकती है, लेकिन यात्रा का निष्कर्ष सामान्य रहेगा।
शुभ अंक -13
शुभ रंग – नारंगी
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आपके साथ दुर्घटना घट सकती है। शेयर सट्टे में निवेश कर सकते हैं। आपके गलत व्यवहार के कारण लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। नम्र रहें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रियतम के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - पीला
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा, परन्तु आपका ध्येय अपने लक्ष्य की प्राप्ति में रहेगा। आप किसी की सलाह लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। थोड़ा बहुत आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज आपको सलाह दी जाती है कि अत्यधिक क्रोध न करें। अपने मन में भेद भाव न आने दें। अपने चंचल दिमाग को वश में करें। वाहन सावधानी पूर्वक एवं धीरे चलाएं वरना दुर्घटना हो सकती है। नई साझेदारी, गठबंधन या सगाई आदि के योग बनेंगे। आप अपनी खुशियों को परिवार व मित्रों के साथ साझा करेंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा