अंक ज्योतिष 21 अगस्त: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आपके नये सम्बन्ध बन सकते हैं। आप खुशमिजाज एवं रोमांटिक मूड में रहेंगे। नौकरी पेशा में कार्यरत हैं तो बॉस की डॉट-फटकार लग सकती है। आपको पेट दर्द की तकलीफ रहेगी। जीवनसाथी के प्रति सहनशीलता रहेगी और जीवनसाथी भरपूर सहयोग करेगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आपका दिन परेशानी भरा रहेगा। स्किन प्रोबलम से परेशान रह सकते हैं। मन काम में नहीं लगेगा और गुस्सा आयेगा। पुराने मित्र के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिससे आपको सकून मिलेगा। शुभ अंक - 3
शुभ रंग - लेमन
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आप अपने परिश्रम से सभी कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। बच्चों की तरफ से आप चिंतित रहेंगे। कोई अधूरा कार्य न छोड़ें अन्यथा आगे चलकर कठिनाईयों का सामना करना पड़़ सकता है। धर्म के प्रति आपके मन में पूर्ण श्रद्धा रहेगी। जिसका फल भी आपको मिलेगा।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – नीला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज का दिन खुशहाली से आरम्भ होगा, विरोधी आपसे हार मान लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सामाजिक नियमों में रहकर मनोरंजन का आनन्द लेंगे। आज के दिन महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे जा सकते हैं। आपको जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – लाल