अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
आज दिन संतोषकारी रहेगा। नई योजनाएं पर कार्य कर सकते हैं। आज आप अपनी चीजों का ध्यान रखें। उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं तो प्यार की खूबसूरती आप महसूस करेंगें।
शुभ अंक -2
शुभ रंग – लाल
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशियों का पल लेकर आएगा। निवेश के जो भी अवसर मिलें उन पर विचार करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिमाग पर हाबी रहेगा। यात्रा भागदौड़ और तनावपूर्ण रहेगी। आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- गुलाबी
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
अचानक से आए खर्चे आपका भार बढा सकते हैं। शाम को साथियों के साथ समय अच्छा बीतेगा। सोशल मीडिया पर अपनी पिक्चर अपडेट करेंगे। दिन में आलस्य महसूस करेंगें। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करें।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – हरा
अंक – 4
नाम अक्षर –D M T
आज आपकी मुलाकात अपने प्रियतम से हो सकती है। आप प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सोशल विजिट हो सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का खराब स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – भूरा