Ank Jyotish Numerology Prediction 18 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 18 मई: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
मूलांक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
धन योग पाने के योग बन रहे हैं। दीर्घकालिक निवेश लाभ दिलाएगा। राजनीतिक लाभ के लिए योजनाएं उसका विस्तार कर सकती हैं। बच्चों के एडमिशन उनकी पढ़ाई को लेकर चिंतित दिखाई देंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - हल्का लाल
मूलांक – 2
नाम अक्षर – B K R
भविष्य का ख्याल रखते हुए निवेश संबंधी योजना बनाने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। धन का लाभ होगा। गहने खरीदने की योजना बन सकती है। किसी विशेष पढ़ाई को पूरा करने की हसरत पूरी होगी।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग – सुनहरा
मूलांक - 3
नाम अक्षर – C G L S
व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। नौकरी में आत्मविश्वास की जरूरत है। बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएंगी, लेकिन आप साहस के साथ उन सभी से पार पाने में कामयाब हो जाएंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
मूलांक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज आपका दिन खुशियों भरा बीतने वाला है। घर की जरूरतों का सामान खरीद सकते हैं। आज आप अपना पूरा दिन मूवी देखने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर बिताएंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नारंगी