अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक - 1
नाम अक्षर- A, I, J, Q, Y
दिन सामान्य रहेगा। नया कार्य शुरू कर रहे है तो आपको सफलता मिलेगी। सम्पति के मामले में किसी विश्वस्तपात्र मित्र से सलाह ले। पेट की तकलीफ हो सकती है।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - हरा
अंक- 2
नाम अक्षर – B, K, R
आज मन बहुत दुखी रहेगा। प्रेमी से लड़ाई हो सकती है। आप अपने घर के लिए नया समान खरीद सकते हैं। सम्पति सम्बन्धी निपटारा हो सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग - सफेद
अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
आज आप अपनो से सावधानी रखें, किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। कोई नया कार्य इस समय सम्पन्न हो सकता है। नौकरी-पेशा लोगों के बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। स्थिति विपरीत हो सकती है।
शुभ अंक - 12, शुभ रंग – पीला
अंक – 4, नाम अक्षर –D M T
व्यापारिक समझ व बुद्धिमता का प्रयोग कर आप अपने व्यापार में नवीनता लायेंगे। बिना किसी कागज को पढ़े हस्ताक्षर न करें। आप भावुक प्रकृति के हैं। भावुकता में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा हो सकता है। में किसी वरिष्ठ सदस्य या बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक –15, शुभ रंग – लेमन