Ank Jyotish Numerology Prediction 17 July 2020
अंक ज्योतिष 17 जुलाई: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
मित्रों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा होगी। रूके हुए कार्यों को लेकर कुछ नए अवसर हाथ लगेंगे, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। टैक्स आदि सम्बन्धित कार्यों में परेशानी आ सकती है। जो बदलाव आप अपने कार्यस्थल में लाना चाहते हैं, उनपर अमल करने का सही वक्त है। लम्बे समय से खराब चल रहे। प्रेम-संबन्ध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग – सुनहरा
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
सामाजिक मान—सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक मेल—जोल में मन रमेगा। पार्टी मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। नये रिश्ते बनाने के लिए दिन है। आप नई वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
शुभ अंक - 46
शुभ रंग - पीला
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
प्रोफेसनल कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आपकी मानसिक ताकत चरम सीमा पर है। इस कारण आप सही निर्णय लेंगे। किसी मित्र को अपनी महत्वाकांक्षा पर हावी न होने दें। रोमांस के मामलों में धोखाधड़ी हो सकती है। आप अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। संतान घर के काम—काज में मदद करेगी।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – मेजेन्टा
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज आपको ईर्ष्या तथा द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा। नई कार्य योजना बनाने पर समय लगेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों में खटास या टूटने की नौबत आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – क्रीम