अंक ज्योतिष 16 जुलाई: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आपकी व्यावसायिक या विभागीय जानकारी लीक हो सकती है। सतर्क रहें। नये लोगों पर विश्वास कम करें। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका में रूठना—मनाना चल सकता है। प्रेम संबन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें नहीं तो साथी रूष्ट हो सकता है। आपकी सुनियोजित जीवनशैली में आप को आकस्मिक भावनात्मक झटका लग सकता है। आप पर झूठा आरोप लग सकता है।
शुभ अंक - 34
शुभ रंग – सुनहरा
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
प्रेमी-प्रेमिका से मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा। साथ यात्रा कर सकते हैं। शुभ योग हैं। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। खान-पान पार्टी में समय बीतेगा। अपने दोस्तों के साथ इकट्ठा समय व्यतीत करेंगे। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आप योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे तो सफलता मिलेगी। आपकी तर्क शक्ति अच्छी है, इससे आप लोगों को प्रभावित करेंगे। लोग सहयोग देंगे। राजनीति में आपका संपर्क, संबंध बड़े-बड़े लोगों से होगा। प्रेमी व पति-पत्नी में आपसी मतभेद रह सकता है। बात को न बढ़ाएं। नए वस्त्र आभूषण आदि खरीद सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लाल
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत अब बेहतर होगी। रचनात्मक कार्य में लगे जातकों को पुरस्कार मिल सकता है।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – ग्रे