Ank Jyotish Numerology Prediction 16 August 2020
अंक ज्योतिष 16 अगस्त: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
आपको सहकर्मियों की ईर्ष्या एवं द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। आपके नए विचार कार्य स्थल में कम पसंद किये जाएंगे। निवेश से फायदा होगा बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। नए सम्बन्ध बनाने से पहले जाँच ले, सगाई व सम्बन्धों में सावधानी बरतें अन्यथा उनके टूटने या रिश्तों में दरार आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में तथा राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक-11, शुभ रंग- मैरून
अंक–2, नाम अक्षर–B K R
आज के दिन सहकर्मी साथ देंगे। किसी मित्र को अपने लव रेलशन पर हावी न होने दें। कहीं प्रेम सम्बन्ध के मामले में निराश न होना पड़े कुछ लोग अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। घर के काम-काज में संतान मदद कम मिलेगी। काम की अधिकता के कारण मन विचलित रहेगा।
शुभ अंक-2, शुभ रंग – औरेंज।
अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
आज आपके नौकरी में बदलाव आएगा। बदलाव के साथ कार्य बेहतर होने की आशा है। पैसे के लेन-देन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। जमीन जायदाद को खरीदने से धन का फायदा हो सकता है। लवर के साथ रिलेशन में कटुता आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। आप सभी लोगों से समानता का व्यवहार करेंगे ।
शुभ अंक -15, शुभ रंग– लेमन।
अंक – 4, नाम अक्षर – D M T
आज आप मित्रों या प्रेमी के साथ मौज-मस्ती करेंगे। लव रिलेशन के लिए दिन अच्छा है। व्यापर की प्लानिंग को लेकर आपके उत्साह में वृद्धि होगी। इन्वेस्टमेन्ट के नए तरीके सोचेंगे टैक्स आदि से सम्बन्धित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लम्बे समय से खराब चल रहे प्रेम-सम्बन्ध बेहतर होंगे।
शुभ अंक – 22, शुभ रंग - भूरा।