अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
आज आप अपने सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही खर्चे भी ज्यादा होंगे। उच्च शिक्षा के लिए जा सकते हैं। नकारात्मक सोच से दूर रहें।
शुभ अंक -15
शुभ रंग – क्रीम
अंक– 2
नाम अक्षर–B K R
आज आप परेशान रहेंगे सुकून पाने के लिए अपने दोस्तों से मुलाकात करें। व्यापार में समस्या आ सकती है। हिम्मत से काम करें सफलता एक दिन जरूर मिलेगी। आज आपको किसी से पहली नजर में प्यार हो जाएगा और जल्द ही शादी भी फिक्स हो जाएगी।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सिल्वर
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
नए व्यापार की तरफ आपका मन बढ़ेगा। अगर आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आखिरी वक्त पर टल सकती है। सही भोजन न होने की वजह से पेट कि समस्या हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - लाल
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
आज आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और सफलता भी मिलेगा। आस-पास के लोगों के साथ मनमुटाव खत्म होगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। धन का निवेश गलत जगह करने से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – ग्रीन