अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। सोच-समझ कर कदम उठाएं वरना बेवजह पैसे खर्च हो जाएंगे। पारिवारिक स्थित अच्छी रहेगी। पहले से बनाए हुए प्लानिंग पर काम करना शुरू करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक -15
शुभ रंग – गुलाबी
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आज कोई निराश करने वाली खबर मिल सकती है। पैसे ज्यादा खर्च होंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी धार्मिक कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ अंक-14
शुभ रंग- गोल्डन
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
विरोधी पक्ष समाज में आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। प्रियजन को आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर उनके साथ आगे बढ़ने तथा उनकी जिम्मेदारियों को बांटने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – ग्रे
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। काम का अत्यधिक दबाव होने से अनिद्रा एवं बेचैनी की समस्या हो सकती है। सरकारी कार्यों में आपको परेशानी आ सकती है। सेहत बिगड़ सकता है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग –भूरा