अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1,
नाम अक्षर A I J Q Y
आज का दिन आपके लिए बहुत खर्चीला होगा। किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, इसके साथ ही आपको कला और संगीत के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। शादी-शुदा जोड़े किसी नए बात को लेकर परेशान रहेंगे। विधार्थियों के लिए समय कठिन है, अपने पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें।
शुभ अंक-22
शुभ रंग- पीला
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज का दिन अच्छा होगा। पति-पत्नी में आपस में मतभेद हो सकते हैं। खान-पान पर विशेष ध्यान दें नहीं तो पेट खराब हो जाएगा। परिवार में खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके कारण थोड़ी अनबन हो सकती है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग – सिल्वर
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर होगी। व्यापार में घाटा हो सकता है, दोस्तों की मदद मिलेगी। यह वक्त धैर्य से काम करने का है, सही समय पर सही निर्णय लें। माता की तबीयत खराब हो सकती है।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – नीला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज आप किसी सरकारी कार्य में विजय प्राप्त कर सकते हैं। लोग आपकी खूब तारीफ करते नजर आएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने परिवार का ख्याल रखें।
शुभ अंक -46
शुभ रंग – लाल