अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
नाम अक्षर – A I J Q Y
प्रेमी के साथ यात्रा कर सकते हैं। परिवार को ज्यादा समय देंगे। व्यवसाय में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - बैगनी
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
भूमि, सम्पत्ति, जायदाद संबन्धी मामले आज निपट सकते हैं। आर्थिक परेशानी में कमी आयेगी। समारोह आदि में भाग ले सकते हैं। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी। पुत्र पर नजर रखने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे फिर भी इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। संगीत में आपकी रूचि रचनात्मक प्रतिभा के बल पर सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेगी। लाटरी, सट्टा, शराब आदि का सेवन न करें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग - लाल
नाम अक्षर – D M T
4 अप्रैल का दिन शुभ रहेगा। घर के लिए साजो सामान ला सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति सारे दायित्व पूरे करेंगे। उनके साथ कार्यक्रम बन सकता है। अपनी बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करें। दूसरों की सलाह पर काम न करें। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – स्लेटी