अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक 1
नाम अक्षर A I J Q Y
प्रेम के नये सम्बन्ध बनेंगे। मोबाइल पर पार्टनर के साथ बात नहीं हो पाएगी लेकिन भावना पक्ष प्रबल रहेगा। लोग आप की तरफ आकर्षित होंगे। अपनी सुन्दरता और सजने संवरना में अधिक समय बीतेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – लाल
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा है। कैरियर के नजरिये से शुरू किया गया सफर छात्रों के लिए लाभप्रद होगा। सोच समझकर आज अपने भविष्य के फैसले लीजिए। साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संतान को समय नहीं दे पायेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - पीला
अंक- 3
नाम अक्षर – C G L S
यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट आयेगी। शत्रुओं से सावधान रहे। आपकी प्रिय की तबियत खराब हो सकती है। जिस कारण से अपने मित्र से आज नहीं मिल पायेंगे। आप के सहयोगी ज्यादा चिन्तित रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – नीला
अंक- 4
नाम अक्षर – D M T
नये प्रेम संबन्ध बनेंगे और पुराने प्रबल होंगे। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है, सावधान रहने की जरूरत है। घरेलू मामलों पर तुरन्त ध्यान देने की जरूरत है। हर विषय पर खुद विचार करें। कानून तथा लेखकों के लिए दिन अच्छा है। विरोधी से सावधान रहें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - हल्का पीला