फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 28 September: मूलांक 1 वाले आज कार्यक्षेत्र में दें पूरा ध्यान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल

Sun, 28 Sep 2025 07:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 07:20 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।

विज्ञापन
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 28 September 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
28 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

28 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 28 September 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
कामकाज में किसी भी तरह की उलझन से दूर रहें - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रहेगा। कामकाज में किसी भी तरह की उलझन से दूर रहें और अगर कोई सलाह दे तो ध्यान से सुनें, ये आपके भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकती है। व्यापार में विदेशी स्रोतों से लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों को ठोस योजना के साथ करें। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी

Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 28 September 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करने से बचें। - फोटो : amarujala

अंक 2  
आज काम में मन थोड़ा भटक सकता है, लेकिन फोकस बनाए रखना बेहद ज़रूरी है। वरना कोई और आपके मेहनत का श्रेय ले सकता है। किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करने से बचें। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग भी आपके लिए मददगार रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 28 September 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
बच्चों से जुड़ी कोई चिंता मन को परेशान कर सकती है। - फोटो : amarujala

अंक 3
कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रयास अच्छे नतीजे देंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है , खासकर आंखों या खानपान से जुड़ी बातों में। जीवनसाथी के साथ तालमेल मजबूत रहेगा, लेकिन बच्चों से जुड़ी कोई चिंता मन को परेशान कर सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

विज्ञापन
Ank Jyotish Bhavishyafal Numerology Prediction 28 September 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
बिज़नेस में लाभ के योग बन रहे हैं। - फोटो : amarujala

अंक 4
नेतृत्व क्षमता आज आपके काम आएगी। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिलेगा और आप उसे बखूबी संभालेंगे। बिज़नेस में लाभ के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों से अच्छे रिश्ते बने रहेंगे। परिवार में माहौल सुखद रहेगा और लव लाइफ में भी खुशियां आएंगी।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed