27 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 27 September: धन और निवेश में सतर्क रहें ये तीन मूलांक, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम उत्साह वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सोचे हुए कार्य समय पर पूरे नहीं हो सकते। आर्थिक मामलों में खर्चे आपकी अपेक्षा से अधिक हो सकते हैं। राजनीति या सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, नए संपर्क बन सकते हैं। परिवार में पिता की सेहत पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
दिन तनावपूर्ण रह सकता है। निवेश या नए आर्थिक प्रयास आज सोच-समझकर ही करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में किसी नए प्रस्ताव पर योजना बनाने का अवसर मिलेगा, लेकिन निजी चिंता बनी रह सकती है। परिवार में माता को कोई उपहार देने से आपके कुछ बिगड़े काम बन सकते हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। आज खर्चे सामान्य से अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर सांस से संबंधित समस्याओं से बचाव करें। कार्यक्षेत्र में विवादों से दूर रहें। परिवार के बुजुर्गों की सलाह मानने से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। रिसर्च या अध्ययन से लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से प्रेम और सहयोग मिलेगा। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें और आज बिजली से जुड़े उपकरण खरीदने से बचें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा