Aaj Ka Ank Jyotish 27 Nov: मूलांक 3 वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय में इजाफा हो सकता है। करियर-कारोबार में कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। छात्रों के लिए परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 2
आज का दिन आपके लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नया अनुभव आपको मिलेगा। निवेश के मामलों में आपको आज के दिन थोड़ा सा संभलकर रहना होगा। आपको किसी गलती के लिए दूसरे से माफी भी मांगनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 3
आज के दिन आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। कोई अच्छी डील होने से आपका आर्थिक बोझ कुछ कम होगा। वैवाहिक जीवन में साथी का अच्छा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बिजनेस की प्लानिंग करेंगे। निवेश करने से बचना होगा नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आज के दिन आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। नए काम के लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज के दिन यात्रा का योग बन सकता है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा