18 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Ank Jyotish 18 November : चुनौतियों से भरा रहेगा इन मूलांक वालों के लिए दिन, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि वाला रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह आप तालमेल बिठाने में सफल होंगे। इस समय व्यापार की अगर शुरुआत करेंगे, तो उसके विस्तार पर काम करेंगे। करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7
अंक 2
मूलांक 2 वालों के प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके सौंदर्य में निखार आ सकता है। इस दौरान कला से जुड़े लोगों के लिए विशेष दिन रहेगा। आप निवेश के लिए घर वालों की सलाह लेंगे। व्यापार के लिए अनोखी पहल कर सकते है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन
अंक 3
आज दिन चुनौतियों भरा रहेगा लेकिन जीवन के इस कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संबल देगा। कामकाज में थोड़ा ध्यान दें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। लोग आपकी बातों का अर्थ गलत निकाल सकते हैं परंतु आप स्थिति के प्रति धैर्यवान बने रहें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
आज दिन करियर के लिहाज से शुभ रहने वाला है। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होगी। आपको विदेश यात्रा का प्रस्ताव प्राप्त होगा। मन में कुछ चीजों को लेकर उलझनें रहेंगी परंतु साथी के साथ समय बिताकर आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद