08 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 7 को मिलेंगे सुनहरे मौके, 9 को कंट्रोल करना होगा गुस्सा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन नई शुरुआत के लिए उपयुक्त है, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, वरना वरिष्ठों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। ऑफिस में बात करते समय संयम जरूरी है। घर में भी गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप कहीं बाहर जाने का सोच रहे हैं, तो जल्दबाज़ी न करें। सोच-समझकर फैसला लें। पारिवारिक रूप से, किसी अपने से बातचीत करके मानसिक सुकून मिलेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। अगर कामकाज या तनाव को लेकर कुछ समय से परेशान थे, तो अब राहत महसूस होगी। बैंक या वित्त से जुड़े अटके काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है, लापरवाही न करें। ऑफिस में बोलचाल में सावधानी बरतें, वरना बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला