7 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
7 October Ank Jyotish: इन 3 मूलांकों के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा सम्मान
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पुरानी बातों को लेकर आप जीवनसाथी से बात करेंगे और अच्छी चीजों के बारे में विचार मिल भी सकते हैं। इस समय नौकरी में बदलाव की इच्छा पूरी होगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 3
आज का दिन कार्यों में समस्याएं लेकर आया है। आपको धैर्यवान रहना होगा और काम को पूरा करने में सकारात्मकता बनी रहेगी और पार्टनर से सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। फैसले जल्दबाजी में न लें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 4
व्यवसाय करने वालों को सतर्क रहना चाहिए। निवेश के क्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको अपनी भावनाओं की स्वयं रक्षा करनी होगी। व्यापार में हुआ नुकसान धैर्य और शांति से सही हो जाएगा।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- लाल