05 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 3 और 9 वालों के लिए दिन रहेगा खास, धन लाभ के प्रबल योग, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसे से जुड़ी कोई रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है और नए लाभ के मौके भी बनेंगे। अगर आप खेल या प्रतियोगिता से जुड़े हैं, तो कोई जीत या उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में शांति और जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
अंक 2
आज आप थोड़े भावुक रह सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, खासकर काम और घर से जुड़ा। आर्थिक तौर पर फायदे के योग हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
अंक 3
आपका दिन शानदार रहेगा। पॉजिटिव सोच से काम में सफलता मिलेगी और नए लोगों से जुड़कर मुनाफा हो सकता है। व्यापार में धन लाभ संभव है। घर के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे और जीवनसाथी से भी पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
अंक 4
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नकारात्मक सोच और विवादों से बचें। काम और बिज़नेस में अनुकूलता कम रहेगी, और पैसों को लेकर भी सतर्क रहना होगा। किसी को बिना मांगे सलाह न दें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1