02 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish : आज इन 4 मूलांकों के भाग्य खुलेंगे, मिलेगा बड़ा धनलाभ! जानिए अपना दैनिक अंक ज्योतिष भवि
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज आपके लिए खुशी भरा दिन रहेगा क्योंकि मनचाहा कोई काम पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। हालांकि कार्यस्थल पर बोलचाल में संयम बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बात न कहें। अपनी कार्यशैली में सुधार की जरूरत है ताकि भविष्य में सफलता मिल सके। निजी मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें, इससे विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग को मिठाई दान करने से लाभ होगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
आज आपकी कोई योजना लंबित रह सकती है, जिससे आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में दूसरों की बातों पर विश्वास करने से बचें। खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार के बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। यदि आपके परिवार में कोई विद्यार्थी है तो उसे कलम उपहार में देना शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
आज आपका जिद्दी और अधीर रवैया नुकसानदेह साबित हो सकता है। काम में सफलता न मिलने पर दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी गलतियों को सुधारने पर ध्यान दें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। किसी जरुरतमंद को आर्थिक सहायता देना शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपका परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके किए प्रयास सफल होंगे। संतान से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी, इससे नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। किसी धार्मिक ग्रंथ का दान करने से लाभ होगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा