01 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 01 October: इन 3 मूलांक वालों को मिल सकता आर्थिक लाभ, यहां पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज नए व्यावसायिक अनुबंध स्थापित होने के योग हैं। आपकी धर्म में आस्था भी बढ़ेगी। व्यर्थ के दिखावे और आडंबर से बचें और कुछ नई योजनाओं पर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा और रचनात्मक कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
अनजाने में हुई किसी गलती से नुकसान हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बन रहे हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएँ। नई योजनाओं पर काम करना आज लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
परिवार में विवादों के कारण तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आपके निर्णय आज सही साबित होंगे। कार्य सिद्ध होने से साहस बढ़ेगा और व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही धर्म ग्रंथ पढ़ने में भी रुचि बढ़ सकती है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला