30 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 30 September: मूलांक 2 वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा और आप व्यापार में भी नई योजनाओं को लागू करेंगे। रिश्तों में बढ़ती हुई आपसी समझ आपको मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सुधार भी महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-केसरिया
अंक 2
आज का दिन थोड़ा चुनौतियों भरा रहेगा, क्योंकि आपको निवेश में धन निकालने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यापार को कोई नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उनमें कामयाबी मिलेगी। इस समय आपको किसी कानूनी मामले से छुटकारा भी मिलेगा। प्रेम में ईमानदारी आपकी छवि को और बेहतर बनाएगी और आपसी समझ भी मजबूती देगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 4
आज आपको काम में सावधानी रखनी होगी और किसी भी यात्रा पर ना जाएं। पति-पत्नी में अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। छात्रों को किसी पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। लेकिन मन का बात साझा अभी किसी से आप न कहें।
शुभ अंक 2
शुभ रंग क्रीम