New Year 2023 Gifts According Zodiac Sign: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 01 जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है। इसी खुशी में दुनियाभर के तमाम देश पुराने साल को अलविदा कहते हुए नए साल का जश्न मनाते हैं। नए साल से लोगों की कई उम्मीदें होती हैं। अधिकतर लोग ये सोचते हैं कि नया साल नए लक्ष्य और नई उमंग लेकर आएगा। इसी आशा के साथ लोग नए साल का धूमधाम से स्वागत करते हैं। एक दूसरे को शुभकामनाएं और तोहफा देते हैं। ज्योतिष के अनुसार नए साल के पहले दिन यदि आप अपने किसी प्रियजन को उनकी राशि के अनुसार गिफ्ट करते हैं, तो साल भर उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आइए जानते हैं राशि अनुसार किस तरह के गिफ्ट शुभ हो सकते हैं...
New Year 2023 Gift: नए साल पर राशि के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, साल भर बनी रहेंगी खुशियां
मेष राशि
लाल रंग मेष राशि वालों के लिए शुभ है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को लाल रंग की मूर्ति, कपड़े या गैजेट्स दे सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को नए साल पर उपहार में नीले रंग के वस्त्र या फूल दें। इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होगा। साथ ही कुंडली में कल्याण के देवता शुक्र की स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि
यदि आपके किसी प्रियजन की राशि मिथुन है तो उनको हरे रंग का पेन, लगेज बैग या किताब दे सकते हैं। इससे उनके जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होगी।
कर्क राशि के जातक को चांदी का कोई उपहार दे सकते हैं। इससे कुंडली में चंद्रमा बलवान होगा और साथ ही मानसिक शांति मिलेगी।