Mercury Transit 2021: नवग्रहों के युवराज बुध देव 7 जुलाई 2021, बुधवार को वृष राशि से अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। बुधदेव इस राशि में 25 जुलाई रविवार तक स्थित रहेंगे। इसके बाद ये चंद्र ग्रह की राशि कर्क में जाएंगे। कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि में मजबूत स्थिति में होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। बुध के मिथुन राशि में गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन हम यहां ऐसी चार राशियां बता रहे हैं जिनके ऊपर बुध के गोचर का बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। गोचर के शुभ प्रभाव से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य बदल सकता है। इस अवधि में इन्हें शानदार परिणाम मिलेंगे। जानते हैं इन चार राशियों पर बुध के गोचर का शुभ प्रभाव-
Mercury Transit 2021: बुध देव 7 जुलाई को बदलेंगे अपनी राशि, इन राशियों का बदलेगा भाग्य
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 29 Jun 2021 07:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन