फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें ज्योतिष विज्ञान में क्या है वक्री ग्रह का मतलब और गोचर का अर्थ

Tue, 12 May 2020 04:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 12 May 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
know about grah vakri and grah gochar in jyotish
ग्रह - फोटो : Pixabay

11 मई को शनि ग्रह 142 दिनों के लिए वक्री हो चुका है जिसका असर सभी राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। वक्री और गोचर जैसे शब्द ज्योतिष विज्ञान में सुनने को मिलते हैं। कई लोगों को इन शब्दों के मतलब भी नहीं पता होते हैं। जैसे कि ग्रह का वक्री होना क्या होता है? ग्रह गोचर क्या है? आदि। इसलिए आज हम जानेंगे कि ग्रह का वक्री या गोचर होना क्या होता है?



know about grah vakri and grah gochar in jyotish
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

ग्रह का वक्री होना क्या होता है?
वक्री ग्रह से आशय जब कोई भी ग्रह अपनी सामान्य दिशा की बजाए उल्टी दिशा यानि विपरीत दिशा में चले तो इस अवस्था को ग्रह का वक्री होना कहा जाता है। हालांकि सूर्य और चंद्रमा कभी भी वक्री नहीं होते हैं। वहीं राहु-केतु सदैव वक्री चाल चलते हैं।

know about grah vakri and grah gochar in jyotish
ग्रह गोचर - फोटो : astrology

ग्रह गोचर क्या है?
अपनी सामान्य चाल से ग्रह का राशि परिवर्तन (एक राशि से दूसरी राशि में जाना) गोचर कहलाता है। सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह अपनी गति के अनुसार समय-समय पर राशियां बदलते हैं। किसी व्यक्ति के जीवन में ग्रहों के गोचर का बहुत प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about grah vakri and grah gochar in jyotish
ग्रह - फोटो : Social media
ग्रहों के राशि परिवर्तन की अवधि
ग्रह   गोचर की अवधि
सूर्य एक माह
चंद्र लगभग सवा दो दिन
मंगल करीब डेढ़ माह
बुध लगभग 14 दिन
बृहस्पति एक साल
शुक्र लगभग 23 दिन
शनि ढ़ाई साल
राहु-केतु एक से डेढ़ वर्ष
विज्ञापन
know about grah vakri and grah gochar in jyotish
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

वक्री और गोचर का प्रभाव
वक्री ग्रह के प्रभाव को लेकर ज्योतिष विद्वानों के भिन्न-भिन्न मत हैं। जैसे ज्योतिष विद्वानों का एक मत है कि वक्री ग्रह अपनी उल्टी चाल के कारण उच्च राशि में नीच का फल देता है तो नीच राशि में उच्च का फल देता है। जबकि एक अन्य मत यह भी है कि वक्री चाल में ग्रह सदैव नकारात्मक परिणाम देता है। वहीं गोचर में ग्रह उच्च राशि में अच्छे और नीच राशि में अशुभ फल देता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed