July 2023 Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले मुहूर्त ज़रूर देखा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बात करें, तो शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है, जिसके दौरान सौर मंडल में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति किसी विशिष्ट कार्य को करने के लिए शुभ होती है। यही कारण है कि लोगों का मानना है कि इस शुभ मुहूर्त का पालन करने से बिना किसी बाधा और समस्याओं का सामना किए अधिक फलदायी और सफल परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है। शुभ मुहूर्त के महत्व पर विशेष रूप से सनातन धर्म में काफी जोर दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई कार्य शुभ समय पर शुरू या समाप्त किया जाता है, तो इससे करने वाले व्यक्ति को काफी लाभ होता है। साथ ही शुभ समय में किया गया काम हमें जिंदगी में आगे बढ़ने और सफल होने में मदद करता है। यही कारण है कि आधुनिक युग में भी ज्यादातर हिंदू लोग किसी शुभ को करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई का महीना आरम्भ होने जा रहा है और इसी महीने की 4 तारीख से सावन भी आरम्भ हो जाएगा। इसलिए इस महीने को अध्यात्मिक व ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जुलाई माह शुरू होने से पहले चतुर्मास शुरू हो जाएगा, जिस वजह से कई प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। आइए जानते हैं जुलाई मास में पड़ने वाले सभी शुभ मुहूर्त की सूची।
July 2023 Shubh Muhurat: जुलाई में है कितने शुभ मुहूर्त? जानिए तिथि और मुहूर्त की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वार्थ सिद्धि योग
जुलाई मास में सर्वार्थ सिद्धि योग 02, 09, 11, 12, 17, 23, 27, 28 और 30 जुलाई के दिन पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। वार और नक्षत्र के संयोग को सर्वार्थ सिद्धि योग कहते हैं। यह योग विशेष वारों को पड़ने वाले विशेष नक्षत्रों के योग से बनता होता है। सोमवार के दिन यदि रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, अनुराधा और श्रवण नक्षत्र हो तो इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अगर यह योग गुरुवार और शुक्रवार के दिन बनता है तो इस दिन कोई भी तिथि हो, यह योग नष्ट नहीं होता है वहीं कुछ विशेष तिथियों में यह योग बनने के बाद भी नष्ट हो जाता है।
अमृत सिद्धि योग
अमृत सिद्धि योग अपने नामानुसार बहुत ही शुभ योग है। इस योग में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। यह योग वार और नक्षत्र के तालमेल से बनता है। मान्यता है कि अमृत सिद्धि योग में देवी-देवताओं की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। जुलाई में 11 और 23 तारिख को अमृत सिद्धि योग बन रहा है ।
नामकरण मुहूर्त
नामकरण के लिए जुलाई में 05, 07, 09, 10, 13 और 14 तारीख शुभ है।
विद्यारम्भ मुहूर्त
विद्या को आरंभ करने के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। विद्यारंभ के लिए 05 जुलाई का दिन शुभ माना जा रहा है।