कहते हैं कि आपकी सुबह की शुरुआत जैसी होती है आपका पूरा दिन वैसा ही जाता है इसलिए सुबह की शुरुआत सकारात्मक होनी चाहिए। ऐसी बहुत सी चीजे हैं जिन्हें सुबह या फिर बाहर काम से जाते समय देखना बहुत शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें देखना अपशगुन माना जाता है। कहते हैं कि यदि किसी कार्य से जाते समय ये चीजें दिख जाएं हो सके तो कार्य को टाल देना चाहिए। जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें जिन्हें देखना शुभ नहीं माना जाता है।
2 of 6
बाहर जाते समय खाली बाल्टी या बर्तन दिखाई देना(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप किसी काम से जा रहे हैं या फिर कहीं यात्रा के लिए निकल रहे हैं और सामने खाली बर्तन या फिर खाली बाल्टी दिख जाए तो यह अशुभ माना जाता है। इससे आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कहते हैं कि यदि ऐसा हो तो कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए।
3 of 6
उबलता दूध निकलकर गिरना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वैसे तो दूध का भगोने में से उबलकर गिरना एक स्वाभाविक की क्रिया है लेकिन सुबह-सुबह यदि आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और दूध उबलकर रसोई में जमीन पर गिर जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। यह दुर्घटना का संकेत देता है। यदि ऐसा होता है तो उस बाहर नहीं जाना चाहिए।
4 of 6
दर्पण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दर्पण को लेकर शुभ और अशुभ दोनों तरह की मान्यताएं हैं। कुछ लोगों का मानना होता है कि यदि दर्पण अचानक टूट जाए तो आपके जीवन में आने वाली परेशानी उस पर ही टल गई है लेकिन वहीं कुछ लोग दर्पण का टूटना शुभ नहीं मानते हैं। यदि सुबह-सुबह के दर्पण टूट जाए तो यहे बेहद ही अशुभ माना जाता है।
5 of 6
कुत्ते का रोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : डेमो फोटो
सुबह या फिर शाम को कुत्ते और बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देना बेहद ही अशुभ संकेत माना जाता है। यदि आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और आपको बिल्लियां या फिर कुत्ते लड़ते हुए मिल जाएं तो यह किसी अनहोनी का संकेत माना जाता है। ये आपको आने वाले खतरे के प्रति आगाह करता है।