फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मृत्यु से जुड़े सपने देते हैं खास संकेत, जानें कब होते हैं ये शुभ और कब अशुभ

Sat, 22 May 2021 10:11 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 22 May 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Sapno ka matalab The meaning of dreams related to death
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोते हुए सपने दिखाई देना हर व्यक्ति के जीवन में एक स्वाभाविक सी क्रिया है। माना जाता है कि जो कुछ हमारे दिमाग में चल रहा होता है, वही हमें सपने में भी दिखाई देता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपनों का संबंध हमारी असल जिंदगी से भी होता है। कई बार हम सपनों को भूल जाते हैं तो कई बार हम सपने में अजीबोगरीब चीजें देख लेते हैं। जिन्हें देखकर हम उनका अर्थ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी तरह से कई बार हमें मृत्यु से संबंधित कई सपने दिखाई हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों का अर्थ बताया जाता है। जिसके अनुसार मृत्यु से जुड़े सपने दिखाई देना हमेशा अशुभ नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं कि इन सपनों के क्या होता है अर्थ।

Sapno ka matalab The meaning of dreams related to death
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में स्वयं की मृत्यु देखते हैं तो यह आपकी आयु वृद्धि का संकेत देता है। इसके साथ माना जाता है कि ये सपना आपके जीवन की परेशानियां भी समाप्त होने का संकेत है। कई बार हम सपने में अपने किसी प्रियजन की मौत होते हुए देखते हैं तो डर जाते हैं लेकिन यह सपने शुभ माना जाता है। सपने में मृत्यु होते हुए देखना जीवन की नई शुरूआत माना जाता है।

Sapno ka matalab The meaning of dreams related to death
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप सपने में अपने पूर्वजों को आशीर्वाद देते हुए प्रसन्न चित्त मुद्रा में देखते हैं तो यह बहुत शुभ स्वप्न माना जाता है। यह सपना आपको आने वाले समय में आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होने वाली है। वहीं यदि कोई मृत व्यक्ति आपको सपने में बार-बार दिखाई देता है तो इसका अर्थ माना जाता है कि उसकी कोई इच्छा रह गई है। ऐसे में उनके नाम से तर्पण और दान आदि कार्य करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapno ka matalab The meaning of dreams related to death
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आपको सपने में आपका कोई मृत प्रियजन या फिर पूर्वज प्रेत के रूप में दिखाई देते हैं या फिर सपने में आप उनको देखकर बहुत डर जाते हैं तो यह सपना अशुभ माना जाता है। ये सपना आने वाले समय में नुकसान होने का संकेत देता है। यदि सपने में किसी का शव देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ मानते हैं कि आपका भाग्य जाग्रत होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed