फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रातः काल इन चीजों को देखना और ये ध्वनि सुनना होता है बहुत शुभ, चमकता है आपका भाग्य

Mon, 04 Jan 2021 05:50 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 04 Jan 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
It is fortunate to see these things in the morning and hear these sounds
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रात: काल की बेला का समय बहुत अच्छा रहता है।  इस समय हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील और शांत होता है। इसलिए पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए सुबह का समय ही सबसे शुभ माना जाता है। इस समय ग्रहण किया गया कोई भी विचार हमारे मस्तिष्क में स्मरण रहता है। यही कारण है कि पढ़ाई के लिए भी सुबह का समय सबसे सही माना गया है। प्रातःकाल यदि आपके कानों में अच्छी ध्वनि औ।र आंखों के सामने अच्छे दृश्य आते हैं तो आपका पूरा दिन सकारात्मक रहता है। ऐसे ही कुछ शुभ दर्शन और शुभ ध्वनियां बताई गई है जो बहुत ही शुभ रहती हैं। प्रातः काल इन चीजों का दर्शन और श्रवण होने से आपका दिन तो अच्छा जाता ही है आपका भाग्योदय भी होता है।

It is fortunate to see these things in the morning and hear these sounds
मंदिर की घंटी - फोटो : Social media

प्रातः काल मंदिर की घंटियों या शंख की आवाज सुनाई देना
यदि सुबह उठते ही सबसे पहले आपको कानों में शंख या मंदिर की घंटियों या आरती की आवाज सुनाई देती है तो यह बहुत ही शुभ रहता है। इससे आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है।

It is fortunate to see these things in the morning and hear these sounds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : hindustantimes

मोर, हंस, नारियल, शंख आदि देखना
सुबह को सोकर उठने पर आपकी नजर के सामने कोई मोर, हंस, शंख नारियल या फूल आ जाता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपका पूरा दिन शुभ जाएगा। सुबह के समय ये सभी चीजे देखना बहुत शुभ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
It is fortunate to see these things in the morning and hear these sounds
गाय

सुबह को गाय के दर्शन या ध्वनि 
गाय को बहुत ही पूजनीय माना गया है। गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए सुबह के समय सबसे पहले गाय के दर्शन या गाय की आवाज सुनाई देवना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आपका पूरा दिन अच्छा जाने का संकेत है।

विज्ञापन
It is fortunate to see these things in the morning and hear these sounds
प्रतीकात्मक तस्वीर

हथेली दर्शन
यदि आप सुबह उठकर प्रतिदिन सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करते हैं तो यह बहुत ही शुभ रहता है। माना जाता है कि हमारी हथेली के अग्र भाग में लक्ष्मी जी , मध्य में ज्ञान की देवी सरस्वती और मूल भाग में सृष्टि के रचियता ब्रह्मा जी निवास करते हैं। इसके अलावा माना जाता है कि हमारे हाथों की लकीरों में ही हमारा भाग्य होता है। यदि आप सुबह उठकर प्रतिदिन सबसे पहले हथेली दर्शन करते हैं तो आपका भाग्योदय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed