फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिदिन रात को सोने से पहले महिलाएं जरूर करें ये कार्य, मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, धन-धान्य से भरा रहता है घर

Mon, 04 Jan 2021 05:47 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 04 Jan 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
astrology Measures to get wealth and get blessings of Goddess Lakshmi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सनातन धर्म में घर की स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। यदि किसी घर में महिलाओं को कष्ट होता है तो मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं, वहीं जिस घर की स्त्रियां अगर प्रसन्न रहती है, उस घर पर हमेशा मां लक्ष्मी और सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है इसलिए ज्योतिष के अनुसार घर में धन संबंधित समस्याओं के निवारण और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए यदि स्त्री के द्वारा कुछ उपाय किए जाएं तो धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन वर्षा करती हैं। कुछ उपाय ऐसे हैं यदि महिलाओं के द्वारा इन्हें रात्रि के समय किया जाए तो घर की दरिद्रता का नाश होता है। इन उपायों को करने से नकारात्मकता का नाश होता है और घर में सुख-शांति एवं समृद्धि आती  है। 




 

astrology Measures to get wealth and get blessings of Goddess Lakshmi
Lakshmi ji - फोटो : डेमो

रात के समय घर की महिला को घर के पूजा स्थल में दिया अवश्य जलाना चाहिए। माना जाता है कि जिस घर में प्रतिदिन रात्रि में दीपक प्रज्वलित किया जाता है, वहां पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं।

 

astrology Measures to get wealth and get blessings of Goddess Lakshmi
कर्पूर
प्रतिदिन रात्रि के समय शयन कक्ष और पूरे घर में कर्पूर जलाकर दिखाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। शयन कक्ष में कर्पूर जलाकर दिखाने से पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े खत्म होते हैं। तो वहीं पूरे घर में कर्पूर दिखाने से परिवार के संबंधों में मधुरता आती है। तनाव और आपसी मन-मुटाव भी दूर होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology Measures to get wealth and get blessings of Goddess Lakshmi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

जिन घरों में माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखा जाता है वहां पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है। रात को सोने से पहले यह अवश्य देख लेना चाहिए कि घर के बड़े-बुजुर्ग जैसे माता-पिता आराम से चुके हैं, या नहीं। उनको आराम से सुलाने के बाद स्वयं सोना चाहिए। 
 

विज्ञापन
astrology Measures to get wealth and get blessings of Goddess Lakshmi
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

रात को सोने से पहले समय घर के दक्षिण और पश्चिम कोने में एक दीपक जलाना चाहिए या फिर एक छोटा सा बल्ब लगा देना चाहिए। जिसे प्रतिदिन जलाकर इन दिशाओं में रोशनी की जा सके। इससे पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और आपके घर में सुख शांति एवं समृद्धि बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed