फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान कैटरीना की कुंडली में विवाह के कितने गुण मिलते हैं, क्या हो पाएगी शादी?

Fri, 11 Mar 2016 03:56 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
salman kaitreena kundli prediction

सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में एक साथ मंच साझा कर दोनों ने कई लोगों को यह कयास लगाने पर मजबूर कर दिया है की अब जल्द ही उनके बीच किसी रिश्ते की खबर भी सामने आ सकती है। ज्योत‌िषशास्‍त्री स‌च‌िन मल्होत्रा ने जब इन दोनों की कुंडली म‌िलाकर देखी तो जो बातें सामने आई है वह आप खुद देख लीज‌िए।

सलमान कैटरीना की कुंडली में व‌िवाह के क‌ितने गुण म‌िलते हैं, क्या हो पाएगी शादी?

salman kaitreena kundli prediction

6 जुलाई 1984 को हांगकांग में जन्मी कैटरीना कैफ की कुंडली कर्क लग्न की हैl कुंडली में लग्न में बैठे दो शुभ ग्रह बुध और शुक्र ने कैटरीना को खूबसूरती के साथ-साथ गजब की प्रतिभा दी हैl कुंडली में भाग्य स्थान के स्वामी गुरु और धन स्थान के स्वामी सूर्य का परस्पर दृष्टि में होना राजलक्षण योग बना रहा हैl सितम्बर 2004 से शुरू हुई गुरु की महादशा में कैटरीना कैफ ने फ‌िल्मी दुनिया में कदम रखा और जल्द ही वह लाखों दिलों की धड़कन बन गयी। इन दिनों गुरु में चन्द्र की अन्तर्दशा में चल रही कैटरीना के विवाह सूत्र में बंधने के योग बन रहे हैं।

सलमान कैटरीना की कुंडली में व‌िवाह के क‌ितने गुण म‌िलते हैं, क्या हो पाएगी शादी?

salman kaitreena kundli prediction

ज्योतिष की दृष्टि से देखे तो कैटरीना कैफ का चन्द्रमा अष्टम भाव में केमद्रुम योग में फंसा हैl अतः चन्द्रमा की अन्तर्दशा में यदि वह विवाह करती हैं तो उनको बेहद कष्ट हो सकता हैl कैटरीना की कुंडली 'मांगलिक' दोष से भी पीड़ित है। चौथे घर में मंगल पाप ग्रह शनि के साथ है जो की यहां सप्तमेश होकर किसी बड़े प्रभावशाली व्यक्ति से विवाह का योग तो बनाता है किन्तु उसमे बाधा भी दिखा रहा है। दूसरी ओर मेष लग्न और कुम्भ राशि में जन्मे सलमान खान के साथ कैटरीना के अष्टकूट मिलान में 28 गुण मिलते हैं जो की विवाह के लिए अच्छे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान कैटरीना की कुंडली में व‌िवाह के क‌ितने गुण म‌िलते हैं, क्या हो पाएगी शादी?

salman kaitreena kundli prediction

सलमान खान की कुंडली में अप्रैल 2016 से शुरू होने वाली शनि में राहु की अशुभ दशा में उनके फिर से जेल जाने के योग बन रहे हैं। सलमान खान अभी काले हिरण के शिकार के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं, जहां वह साल के आखिर में अदालत से कोई कठोर निर्णय के कारण मुश्किल में फंस सकते हैं।

विज्ञापन

सलमान कैटरीना की कुंडली में व‌िवाह के क‌ितने गुण म‌िलते हैं, क्या हो पाएगी शादी?

salman kaitreena kundli prediction

चुकीं सलमान खान कैटरीना कैफ की भांति मांगलिक नहीं हैं इसलिए ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखें तो अगर इनकी शादी होती भी है तो यह विवाह बहुत सफल होने की संभावना नहीं द‌िखती है। वैसे कैटरीना की कुंडली में सातवें घर का स्वामी शन‌ि है जो इस बात का संकेत देता है क‌ि इनकी शादी ऐसे व्यक्त‌ि से हो सकती है जो उम्र में कैटरीना से काफी बड़ा हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed