इस हफ्ते सूर्य कुंभ राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे साथ ही होलाष्टक भी शुरु हो जाएगा। होलाष्टक अशुभ समय माना जाता है क्योंकि इस समय भगवान शिव ने मन में प्रेम और काम उत्पन्न करने वाले कामदेव को भष्म कर दिया था। इसलिए यह समय प्रेम और उत्साह में कमी करने वाला माना जाता है ऐसे में यह हफ्ता आपके प्रेम संबंध और रिश्तों पर क्या असर डालेगा।
इस हफ्ते प्यार के मामले में भाग्यशाली रहेंगे इन चार राशियों के व्यक्ति
मेष राशि: सप्ताह के आरंभ में आप अपने घरेलू मसलों में फ़ंसे रह सकते हैं और प्रेमी के लिए आपके पास समय कम ही होने की संभावना बन रही है लेकिन जैसे ही सप्ताह का मध्य भाग आरंभ होगा वैसे ही आप दोनों पिकनिक पर जा सकते हैं और पूरी मस्ती के साथ समय व्यतीत होगा। आपके साथ में आपके कुछ मित्र जोडे़ भी जा सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग भी आपके पक्ष में ही रहेगा और आप दोनों का मिलन होता रहेगा। इस सप्ताह आप एक दूसरे के करीब आने के कई मौके प्राप्त करेंगे।
वृष राशि: प्रेम संबंधों को लेकर आप जो प्लान कर रहे हैं उस पर इतना सोच विचार क्यूं? आप दोनों जितना ज्यादा सोचेगें उतना ही आपकी बुद्धि भ्रमित होगी। प्लानिंग तो ठीक है लेकिन उसके पीछे सिर खपाते रहना उचित नहीं है। प्रेमी के साथ शापिंग पर जा सकते हैं और ढेर सारी वस्तुओं खरीदारी कर सकते हैं। मध्य भाग से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रेमी जीवन को लेकर आपके मित्र या नजदीकी रिश्तेदार आप पर अंगुली उठाने का प्रयास भी कर सकते हैं। समय की नजाकत को समझते हुए आप अधिक प्रतिक्रिया ना दिखाएं।
मिथुन राशि: सप्ताह का आरंभ आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों अपनी सेक्सुअल लाईफ से अब बोरियत महसूस कर सकते हैं और एक-दूसरे से बचने का प्रयास भी कर सकते हैं। मध्य भाग भी ऐसा ही रह सकता है और अंतिम भाग में आप दोनों अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं या इसका दिखावा कर सकते हैं। आप लिव इन रिलेशनशिप में रह रहें हैं तब कुछ मुद्दों पर गहराई से बात करने की जरुरत इस सप्ताह में पड़ सकती है। यह वह मुद्दे हो सकते हैं जिन्हें आप बहुत दिन से जानते हुए भी अनदेखा कर रहे होगें। किसी दिन दोनों अपने लिए समय निकाले और रिलेशनशिप पर चर्चा करें कि यह किस अंतहीन दिशा में बढ रही है। जल्दी से जल्दी आप दोनों को दिशा निर्धारण करना होगा अन्यथा बहुत देर होने से कई तरह की बाते उठ सकती है जिसका आपके प्रेमी जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ सकता है और आपके रिश्ते में दरार भी आ सकती है।
कर्क राशि: आप किसी पार्टी अथवा समारोह में किसी की ओर आकर्षण का अनुभव कर सकते हैं। इस आकर्षण को आप दिल की गहराईयों से महसूस कर सकते हैं लेकिन शब्दों में बयां करना मुश्किल होगा। किसी जान-पहचान वाले के माध्यम से आपकी बातचीत हो सकती है और बाद में आप सोशल साईट पर भी एक-दूसरे से जुड सकते हैं। जुडने से पहले आप यह तय करें कि क्या सामने वाला वाकई आपके लिए ठीक भी है या नहीं? आप किसी गलत व्यक्ति को अपना हमराज तो नहीं बनाने जा रहे हैं? मित्रों से अथवा जानने वालों से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करें क्योंकि प्रेम जितना सरल दिखता है उतना होता नहीं है।