फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: होली पर घर ले आएं ये शुभ चीजें, पूरे साल होगी धन वर्षा

Mon, 06 Mar 2023 11:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Mar 2023 11:19 AM IST
विज्ञापन
Holi 2023 Auspicious Things to Bring at Home for Money Know Significance and Benefits in Hindi
होली पर घर ले आएं ये शुभ चीजें, पूरे साल होगी धन वर्षा - फोटो : Pixabay

Holi 2023 Upay: होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। हर साल रंगों का यह पर्व बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और गले लगाकर होली की बधाई देते हैं। भारत में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च की शाम किया जाएगा। इसके अगले दिन 8 मार्च को होली खेली जाएगी। शास्त्रों के अनुसार, होली का पर्व केवल खुशियों और रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह दिन पूजा, उपाय और तंत्र-मंत्र के लिए भी बेहद खास माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी होली के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार, यदि होली के दिन घर में कुछ खास चीजें ले आएं तो पूरे साल आपको अपार सुख-समृद्धि, तरक्की और पैसा मिलेगा। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…



Happy Holi 2023 Wishes: इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं 

Holi 2023 Auspicious Things to Bring at Home for Money Know Significance and Benefits in Hindi
होली पर घर ले आएं ये शुभ चीजें, पूरे साल होगी धन वर्षा - फोटो : iStock

बंदनवार
होली वाले दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक की पत्तियों से बना बंदनवार लगाएं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करना बहुत शुभ होता है। घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाना घर में सकारात्मकता लाता है। 

Holi 2023 Auspicious Things to Bring at Home for Money Know Significance and Benefits in Hindi
होली पर घर ले आएं ये शुभ चीजें, पूरे साल होगी धन वर्षा - फोटो : iStock

बांस का पौधा
वास्तु में बांस के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में होली के दिन साथ बांस का पौधा लाएं और इसे अपने ड्रॉइंग रूम या हॉल में रखें। मान्यता है जहां यह पौधा रहता है उस घर में हमेशा धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। 

Gudi Padwa 2023 Date: इस दिन मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा का पर्व, जानें तिथि और धार्मिक महत्व 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Auspicious Things to Bring at Home for Money Know Significance and Benefits in Hindi
होली पर घर ले आएं ये शुभ चीजें, पूरे साल होगी धन वर्षा - फोटो : iStock

धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र में धातु के कछुए को भी बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि धातु का कछुआ घर में लाने से सकारात्मकता आती है। साथ ही धन की आवक बढ़ती है। ऐसे में होली के शुभ अवसर पर धातु से बना कछुआ घर ले आएं।  

विज्ञापन
Holi 2023 Auspicious Things to Bring at Home for Money Know Significance and Benefits in Hindi
होली पर घर ले आएं ये शुभ चीजें, पूरे साल होगी धन वर्षा - फोटो : istock

पिरामिड
पिरामिड में बहुत ही ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा होती है। मान्यता है कि यह घर में सुख-समृद्धि लाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन घर या दफ्तर में धातु या क्रिस्टल का पिरामिड लाना बहुत शुभ होगा। 

Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed