Holika Dahan 2023: इस साल 07 मार्च दिन मंगलवार को होलिका दहन है। इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि होलिका दहन वाले दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे में इस दिन कुछ कार्यों को करने से बचाना चाहिए। कहा जाता है कि होलिका दहन के दिन उन कार्यों को करने से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन से वे कार्य हैं, जिन्हें होलिका दहन वाले दिन करने से बचना चाहिए...
Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी
होलिका दहन 2023 पर क्या न करें?
होलिका दहन वाले दिन पूजा करते समय सिर को खुला न छोड़ें। दुपट्टा या रुमाल से सिर को ढक कर पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन महिलाएं या लड़कियां बाल भी खुला न रखें।
Gudi Padwa 2023 Date: इस दिन मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा का पर्व, जानें तिथि और धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन के समय में काला या फिर सफेद वस्त्र न पहनें। ऐसा इसलिए क्योंकि काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वहीं सफेद रंग पर नकारात्मकता का प्रभाव जल्द हो सकता है। इसलिए दोनों रंग का उपयोग नहीं करते हैं।
होलिका दहन वाले दिन किसी को रुपए-पैसे उधार में न दें और न ही किसी से उधार में पैसे लें। ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Ram Navami 2023: चैत्र नवरात्रि से है भगवान राम का नाता, जानिए श्रीराम की आराधना का महत्व
पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और इस समय में नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ऐसे में होलिका दहन के दिन सड़क पर रखी हुई किसी भी वस्तु को नहीं उठाना चाहिए। वे वस्तुएं तंत्र-मंत्र से प्रभावित भी हो सकती हैं।