फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिटकरी के ये चमत्कारिक उपाय दूर कर देंगे आपकी सारी मुश्किलें

Mon, 12 Oct 2020 11:03 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 12 Oct 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
fitkari remedy in hindi these remedies of alum remove all your troubles
फिटकरी के चमत्कारिक उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

फिटकरी के बारे में ज्यादातर लोगों को पता होगा। ये दो तरह की होती है एक सफेद और एक हल्का लाल रंग लिए होती है साधारण डेली वाले नमक की तरह दिखने वाली फिटकरी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कट जाने या चोट लग जाने पर लोग इसका उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फिटकरी के कुछ उपाय करने से आप अपने घर की नकारात्मकता दूर कर सकते हैं। फिटकरी के उपाय बहुत असरदार माने जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार अगर आप फिटकरी से जुड़े कुछ उपाय करें तो आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। जानते हैं फिटकरी से जुड़े उपाय...  

fitkari remedy in hindi these remedies of alum remove all your troubles
फिटकरी के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद होता है क्लेश और तनाव की स्थिति बनी रहती है, तो रात के समय एक गिलास में पानी लेकर उसमें फिटकरी के कुछ टुकड़े डाल अपने पलंग के नीचे रख दें। सुबह उठकर वह पानी किसी पीपल की वृक्ष में डाल दें। मान्यता है कि यह उपाय करने से घर में शांति बनी रहती है।

fitkari remedy in hindi these remedies of alum remove all your troubles
कर्ज मुक्ति का उपाय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

पान का एक पत्ता लेकर उसपर थोड़ा सा सिंदूर और फिटकरी लेकर पीपल के पेड़ के नीच किसी बड़े आकार के पत्थर से दबा दें। यह उपाय आपको किसी बुधवार के दिन प्रातःकाल या संध्या के समय करें। यह उपाय तीन बुधवार तक करना है। इससे आपको कर्ज की समस्या से राहत मिलने लगेगी। कर्ज चुकाने के रास्ते बनने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
fitkari remedy in hindi these remedies of alum remove all your troubles
नकारात्मकता दूर करने के लिए फिटकरी का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

घर में जब नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, तो कई तरह की परेशानियां आने लगती है नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए किसी कटोरे में फिटकरी लेकर उसे अपने बाथरुम में रख दें। इस फिटकरी को हर माह बदलते रहें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है क्योंकि माना जाता है कि फिटकरी में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता होती है। ये एक जाना-माना उपाय है।

विज्ञापन
fitkari remedy in hindi these remedies of alum remove all your troubles
वास्तु दोष दूर करने के लिए फिटकरी का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आपके घर या फिर कार्ययाल में किसी तरह का वास्तु दोष है तो वहां हर कक्ष में लगभग 50 ग्राम का फिटकरी का टुकड़ा एक कोने  में रख दें। इससे वास्तु दोष के प्रभावों में राहत मिलती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed