Feng Shui Tips: चीनी ज्योतिष में फेंगशुई उत्पादों का बड़ा महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ये फेंगशुई प्रोडक्ट्स नकारात्मक शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तन कर देते हैं। इसलिए इनका प्रयोग घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है। आज हम आपको फेंग शुई के ऐसे 6 उत्पाद बताएंगे जिससे आपके जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।
Feng Shui Tips: चमत्कारी होते हैं ये फेंगशुई उत्पाद, करते हैं परेशानियों का अंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन टांगो वाला मेढ़क
फेंग शुई में तीन टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। यह मेंढक अपने मुंह में सिक्के लिए हुए होता है। घर पर इसे रखने से वास्तु दोष दूर होने के साथ घर में तरक्की होती है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए।
विंड चाइम
घर के मुख्य दरवाजे पर फेंग शुई विंड चाइम लटकाना चाहिए। इसे लटकाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे धन का आगमन बना रहता है।
बांस के पौधे
फेंग शुई में बांस के पौधे का विशेष महत्व होता है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बांस के पौधे को अपने मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में लगाना शुभ होता है।
लाफिंग बुद्धा
व्यापार में तरक्की पाने के लिए के लिए अपने कार्यालय में धातु से बनी मूर्ति को रखना फेंग शुई में अच्छा माना जाता है।