घर में सकारात्मकता लाने के लिए फेंग शुई उत्पादों का खूब प्रयोग किया जाता है। फेंग शुई का संबंध चीनी ज्योतिष से जुड़ा हुआ है। मान्यता के अनुसार, फेंगशुई में प्रयोग होने वाले उत्पादों में क्रिस्टल पिरामिड फेंग शुई का एक चमत्कारिक उत्पाद है। इसमें चारों दिशाओं के वास्तु दोषों को खत्म करने की शक्ति होती है। चीनी मान्यता के अनुसार, इसके अंदर दैवीय ऊर्जा होती हैं। इसलिए क्रिस्टल पिरामिड घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ-साथ घर में यह धन-समृद्धि को भी लेकर आता है। मान्यता के अनुसार पिरामिड को उत्तर-पूर्व या पूजा वाले स्थान पर रखना शुभ माना जाता है।
Feng Shui Tips: फेंग शुई का यह चमत्कारिक उत्पाद घर में लाता है शांति और पैसा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 27 May 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन