फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: फेंग शुई का यह चमत्कारिक उत्पाद घर में लाता है शांति और पैसा

Wed, 27 May 2020 07:26 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 27 May 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
Feng shui crystal pyramid benefits in hindi
क्रिस्टल पिरामिड फेंगशुई का एक चमत्कारिक उत्पाद - फोटो : अमर उजाला

घर में सकारात्मकता लाने के लिए फेंग शुई उत्पादों का खूब प्रयोग किया जाता है। फेंग शुई का संबंध चीनी ज्योतिष से जुड़ा हुआ है। मान्यता के अनुसार, फेंगशुई में प्रयोग होने वाले उत्पादों में क्रिस्टल पिरामिड फेंग शुई का एक चमत्कारिक उत्पाद है। इसमें चारों दिशाओं के वास्तु दोषों को खत्म करने की शक्ति होती है। चीनी मान्यता के अनुसार, इसके अंदर दैवीय ऊर्जा होती हैं। इसलिए क्रिस्टल पिरामिड घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ-साथ घर में यह धन-समृद्धि को भी लेकर आता है। मान्यता के अनुसार पिरामिड को उत्तर-पूर्व या पूजा वाले स्थान पर रखना शुभ माना जाता है।

Feng shui crystal pyramid benefits in hindi
फेंगशुई उत्पाद से होती है घर की बुरी शक्तियां नष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फेंगशुई उत्पाद क्रिस्टल पिरामिड का महत्व
हमारे वातावरण में चारो ओर कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा विद्यमान होती हैं और ये निगेटिव पॉवर हमारे जीवन को विभिन्न प्रकार से प्रभावित करती हैं। परंतु घर या कार्यस्थल पर फेंग शुई उत्पाद क्रिस्टल पिरामिड के कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव शून्य हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। यदि धन मार्ग में किसी तरह की रुकावट आती है तो भी वह समस्या दूर हो जाती है।  

Feng shui crystal pyramid benefits in hindi
घर में सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां होती हैं समाप्त - फोटो : सोशल मीडिया

सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां होती हैं समाप्त
वहीं हमारे निवास स्थान का हर एक कोना किसी न किसी ईश्वर को समर्पित होता है। इन कोनों से कुछ ऐसी उर्जा भी निकलती हैं जिनका नकारात्मक प्रभाव सीधे हम पर पड़ता है। लेकिन फेंगशुई और इसके उत्पाद ऐसे प्रभावों को नष्ट करता है। इसके अतिरिक्त यह हमारे कार्य और विचारों के बीच तालमेल बनाता है जिससे हमें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng shui crystal pyramid benefits in hindi
गीजा का पिरामिड - फोटो : Social media

पिरामिड का इतिहास
पिरामिड का इतिहास मिस्र की सभ्यता से जुड़ा हुआ है। आज भी मिस्र की राजधानी काहिरा में विशाल गीजा के पिरामिड हैं, जहां राजा-महाराजा के शवों को दफनाया गया है। पूरी दुनिया पिरामिड की वास्तु कला को देखकर चकित होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed